खोया मोबाइल मिला तो चेहरे पर आई मुस्कान, रजौली पुलिस की इस मुहिम ने जीता लोगों का दिल

Updated:
विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले में बिहार पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान को धरातल पर उतारते हुए रजौली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया.

Nawada News: नवादा जिले में बिहार पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान को धरातल पर उतारते हुए रजौली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया.

विज्ञापन

Nawada News,कुमार मनीष देव: नवादा जिले में बिहार पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान को धरातल पर उतारते हुए रजौली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए गुम हो चुके तीन कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए, जिससे उनके चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है.

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया था. इस मुहिम में नव प्रशिक्षु अवर निरीक्षक दिलीप कुमार और रितेश पासवान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया.

पीड़ितों ने पुलिस की कार्यशैली को सराहा

रजौली थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान पीड़ित इब्राहिम खान, पवन कुमार सिंह और प्रेम सागर कुमार को उनके खोए हुए कीमती फोन वापस किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल पुनः प्राप्त कर तीनों युवकों ने खुशी जाहिर की और रजौली पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की खुले मन से सराहना की.

आम जनता का विश्वास जीतना हमारी प्राथमिकता: थानाध्यक्ष

इस मौके पर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उनके भीतर सुरक्षा और विश्वास का भाव जगाना भी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार लोगों की खोई हुई वस्तुओं को बरामद कर उन्हें राहत पहुँचाने का कार्य कर रही है.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन