हिसुआ से भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा शुरू, रोजगार, एमएसपी और भूमि अधिकार समेत कई मांगों को लेकर निकले कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

पदयात्रा की शुरूआत करते अधिकारी और कार्यकर्ता

Nawada News : हिसुआ में भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा शुरू हुई. पार्टी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भूमिहीनों के हक के लिए दिल्ली चलो का संदेश दिया है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Nawada News : हिसुआ प्रखंड की कैथिर पंचायत स्थित अजय नगर से गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला इकाई की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा की शुरुआत हुई. पदयात्रा का शुभारंभ भाकपा के जिला सचिव डॉ. जयनंदन प्रसाद सिंह ने फीता काटकर और लाल झंडा दिखाकर किया.

जिला नेतृत्व की अगुवाई में निकली पदयात्रा

पदयात्रा का नेतृत्व जिला सचिव डॉ. जयनंदन प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री पारसनाथ कुमार तथा खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा कर रहे हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

6 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान

डॉ. जयनंदन प्रसाद सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी पदयात्रा 6 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों तक "दिल्ली चलो-बदलाव जरूरी है" का संदेश पहुंचाया जा रहा है. साथ ही 24 सितंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है.

इन मांगों को लेकर निकाली गई पदयात्रा

उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, भूमिहीन परिवारों को 10 डिसमिल जमीन देने, श्रमिकों के श्रम विरोधी कानून वापस लेने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है. इन मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बढ़ी.

Also Read : नवादा में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से लोग परेशान

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद

पदयात्रा में सुभाष सिंह, मोती मांझी, जालो मांझी, गोपाल कुमार, प्रसादी मांझी, उपेंद्र मांझी, ईश्वरी मांझी, बालक मांझी, ब्रह्मदेव सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजभवन मार्च के समर्थन में चलाया जा रहा अभियान

खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित जनसंगठनों के राजभवन मार्च के समर्थन में भाकपा द्वारा यह जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता


विज्ञापन
Uday Kr Bharti

लेखक के बारे में

By Uday Kr Bharti

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन