नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल के समीप खड़े लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : रजौली अंचल कार्यालय परिसर से एक निजी शिक्षक की बाइक चोरी हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं. चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को अंचल कार्यालय परिसर से एक निजी विद्यालय के शिक्षक की बाइक चोरी हो गई. पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन

अंचलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे शिक्षक

पीड़ित शिक्षक रजौली निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी से मिलने अंचल कार्यालय पहुंचे थे. अंचलाधिकारी ने उन्हें करीब 15 मिनट इंतजार करने के लिए कहा. वह कार्यालय के बाहर कुर्सी पर बैठकर इंतजार करने लगे. कुछ देर बाद जब वह अपनी बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी.

दो बाइक सवार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

शिक्षक ने बताया कि उनकी सिलेंडर प्लस बाइक (बीआर27एस/9716) अंचलाधिकारी के वाहन के पास खड़ी थी. अंचलाधिकारी की मदद से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें देखा गया कि बाइक संख्या बीआर27ई/4586 पर सवार दो युवक परिसर में पहुंचे थे. दोनों ने टोपी पहन रखी थी. इनमें से एक युवक ने पहले अंचलाधिकारी कक्ष के बाहर लगे नोटिस का फोटो अपने मोबाइल से लिया, जबकि दूसरे ने शिक्षक की बाइक चोरी कर ली. इसके बाद दोनों अलग-अलग बाइक पर वहां से फरार हो गए.

Also Read : जुलाई में नवादा पुलिस ने 34 मामलों में लगाई क्लोजर रिपोर्ट, 23 केस 'सत्य सूत्रहीन' और 11 'तथ्य की भूल' निकले

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत

घटना की लिखित सूचना रजौली थाना को दे दी गई है. अब यह देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बाइक चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में कितने कारगर साबित होते हैं.

Also Read : नवादा में दूसरे दिन भी जारी रही नगर परिषद सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था ठप

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी ग्राहक बनकर आए एक अज्ञात युवक ने श्याम ज्वेलर्स से सोने के कई लॉकेट लेकर फरार हो गया था. उस घटना में भी दुकान के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी टोपी पहने हुए दिखाई दिया था. हालांकि उस मामले में भी अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है.

जांच में जुटी पुलिस

रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित बाइक मालिक का लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि चोरी गई बाइक को जल्द बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : जुलाई में नवादा पुलिस ने 34 मामलों में लगाई क्लोजर रिपोर्ट, 23 केस 'सत्य सूत्रहीन' और 11 'तथ्य की भूल' निकले


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन