आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया... पर झूम उठे नवादावासी
Updated at : 01 Mar 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन

ककोलत महोत्सव के दूसरे दिन मैथिली ठाकुर की संगीत का दिखा जादू
विज्ञापन
नवादा.
कार्यालय ककोलत महोत्सव-2025 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में लोक संगीत से मैथिली ठाकुर ने शमां बांध दिया. उनका गीत सुनकर दर्शक झूम उठे. मैथिली ठाकुर ने अपनी लोकगायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. जिले के ऐतिहासिक स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में मैथिली ठाकुर की शानदार प्रस्तुति हुई. मैथिली ठाकुर अपने भाई और साथी कलाकारों के साथ जैसे ही मंच पर आयीं, तालियों की गड़गड़ाहट से नवादा के लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया. फिर उन्होंने लोकगीतों और भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं. सबसे पहले मैथिली ने बिहार की भूमि को नमन किया और कहा कि उन्हें भी बिहारी होने पर गर्व है. मैथिली ठाकुर ने हिंदी और मैथिली के लोकगीत और भजन गाये. इस दौरान दर्शक झूमते नजर आये. छठ गीत, भोला बाबा का गीत, आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारों दुलहा में बड़का कमाल सखिया… जैसे लोकगीत मैथिली ठाकुर गा रही थीं और नवादावासी सुन रहे थे. कई लोग की फरमाईश पर भी उन्होंने भजन की प्रस्तुति दी. जिला प्रशासन की तरफ से विधि-व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से एलसीडी टीवी स्क्रीन ग्राउंड में भी लगायी गयी थी, ताकि लोग मंच के परफॉर्मेंस को देख सकें. इसके अतिरिक्त जो लोग कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके. उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा अपने फेसबुक पेज डिस्ट्रीक्ट एडमीनिस्ट्रेशन, नवादा पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा था. कार्यक्रम के अंत में डीएम ने गायिका मैथिली ठाकुर व उनके साथियों को मोमेंटो और स्टॉल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर डीएम रवि प्रकाश, गोविंदपुर विधायक मो कामरान, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, डीडीसी प्रियंका रानी, एडीएम चंद्रशेखर आजाद, एसडीओ नवादा अखिलेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय मो इमरान परवेज, एसडीपीओ नवादा हुलास कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिन्हा, प्रभारी डीपीआरओ अमरनाथ कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार के साथ-साथ जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी व हजारों की संख्या में दर्शकगण शामिल थे.शनिवार को सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. डीएम ने नवादावासियों से अपील की गयी है कि आप सभी सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित होकर जिले के कलाकारों की प्रस्तुति को देखें और उनका हौसला आफजाई करें, ताकि नवादा जिला संस्कृति और कला के क्षेत्र में और भी आगे बढ़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




