जनसुनवाई में नवादा डीएम ने सुनीं 52 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने 52 शिकायतों और आवेदनों को सुना. कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकी को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को जनसुनवाई आयोजित की गई. जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने की. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कुल 52 शिकायतें एवं आवेदन सौंपे.

मौके पर कई मामलों का हुआ समाधान

डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना. कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भेज दिया गया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

पेयजल, भूमि विवाद और जमाबंदी से जुड़े आवेदन पहुंचे

जनसुनवाई में अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अमित कुमार ने पेयजल समस्या, हिसुआ थाना क्षेत्र के दोना निवासी गिरजा चौधरी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बिगहा निवासी वर्षा देवी ने भूमि विवाद, जबकि दयाली बिगहा निवासी मदन प्रसाद सिंह ने जमाबंदी से संबंधित आवेदन दिया. इसके अलावा अन्य फरियादियों ने भी विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए.

जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में भी हुई जनसुनवाई

नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन