पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
बच्ची की संदिग्ध मौत, मामा आदि ने लगाया मार देने का आरोप

नवादा के हिसुआ में एक पांच वर्षीय बच्ची राधा कुमारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची बुखार से पीड़ित थी, जबकि उसके ननिहाल पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले में हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव निवासी राजकुमार सिंह की पांच वर्षीय पुत्री राधा कुमारी की मौत के बाद मामला विवादों में घिर गया है. ग्रामीणों के अनुसार बच्ची कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी, जबकि उसके ननिहाल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बुखार से पीड़ित थी बच्ची, इलाज के दौरान हुई मौत

ग्रामीणों ने बताया कि राधा कुमारी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी. उसका इलाज हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था. इलाज के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

ननिहाल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृत बच्ची का ननिहाल अढ़मा गांव में है. ननिहाल पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची का समुचित इलाज नहीं कराया गया और उसकी हत्या की गई है. वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि ननिहाल पक्ष को गलत सूचना मिली है या वे किसी गलतफहमी में हैं, जिसके कारण विवाद की स्थिति बनी.

पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद हिसुआ के धनार्जय नदी घाट पर बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन