एमपीएस कन्या इंटर विद्यालय में स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेतीं छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिसुआ के प्रोजेक्ट एमपीएस कन्या इंटर विद्यालय में छात्राओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन

Nawada News : हिसुआ नगर परिषद स्थित प्रोजेक्ट एमपीएस कन्या इंटर विद्यालय में शुक्रवार को स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय प्रधान उमाचरण भगत के संरक्षण में बिहार राज्य स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त संटू कुमार एवं प्रशिक्षक विजय कुमार पार्थ ने चयनित सैकड़ों छात्राओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया.

विज्ञापन

अनुशासन, सुरक्षा और नेतृत्व के दिए गए गुर

उद्घाटन सत्र में विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. राजेश कुमार ने छात्राओं को स्काउट एंड गाइड के उद्देश्य एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास होता है. साथ ही सुरक्षा और पाक कला से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे.

भविष्य में भी मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ

शिक्षकों ने बताया कि स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण और इसका प्रमाणपत्र भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में लाभदायक साबित होता है. विद्यालय की स्काउट एंड गाइड प्रभारी सुमन कुमारी वर्मा ने प्रशिक्षण में भाग लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

शिक्षकों ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

इस अवसर पर शिक्षक रवि राय, विरेंद्र, शैलेश कुमार सिन्हा, डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. ब्रजनंदन प्रसाद, पशुपति कुमार निगम, उमाशंकर राजवंशी, कंचन कुमारी, राजीव गौरव, विजय प्रसाद, पवन कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद, गुड़िया कुमारी तथा परिचारी मनीष और भोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साह बढ़ाया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन