बनियाबिगहा व पुनौल में महिला संवाद आयोजित

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 19 Apr 2025 11:35 PM

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए महिला संवाद आयोजित

विज्ञापन

नरहट. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस आयोजन के तहत शनिवार को नरहट प्रखंड के बनिया बिगहा गांव व पुनौल गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मॉनीटरिंग कर रहे जीविका बीपीएम गीतिका रानी ने बताया कि प्रोजेटर से लैस संवाद रथ के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाएं जैसे कन्या उत्थान योजना, सतत जीवकोपार्जन योजना, जीविका परियोजना आदि की जानकारी दी गयी. संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया. योजना से लाभान्वित महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में अपना विचार साझा किये. बीपीएम ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम प्रखंड के 95 ग्राम संगठन में आयोजित की जायेगी. 18 अप्रैल से शुरू हुए महिला संवाद कार्यक्रम पांच मई तक चलेगा. प्रत्येक दिन दो ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. सुबह 9 से 11 और शाम चार से छह बजे तक महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पहला दिन शुक्रवार को पुन्थर में बीडीओ प्रशांत कुमार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम की शरुआत की गयी. महिलाएं बड़े उत्साह के साथ महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन