ePaper

ड्यूटी पर कॉलेज जा रहे रात्रि प्रहरी की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 22 Feb 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी पर कॉलेज जा रहे रात्रि प्रहरी की सड़क हादसे में मौत

बुनियादी विद्यालय दरियापुर के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

वारिसलीगंज. वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर स्थित दरियापुर राजकीय बुनियादी विद्यालय दरियापुर के समीप शनिवार की देर शाम भीषण सड़क दूर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर महतो के 45 वर्षीय पुत्र कैलाश प्रसाद अपने गांव राजापुर से बाइक से वारिसलीगंज स्थित एसएन सिन्हा कॉलेज में रात्रि प्रहरी की ड्यूटी करने जा रहा था. इस दौरान वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर स्थित राजकीय बुनियादी स्कूल दरियापुर के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी. इसमें कैलाश प्रसाद की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना ऐसी की कैलाश प्रसाद का शरीर बुरी तरह कुचल दिया. इससे कैलाश का शव को पहचानना मुश्किल हो रहा था. सूचना के बाद राजापुर गांव व आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब जाकर कैलाश के शव की शिनाख्त हो पायी. कैलाश के शव की शिनाख्त होते ही मृतक के ग्रामीण व आसपास गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. घटना की जांच में जुटी. असमय कैलाश की मौत से पत्नी निर्मला देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन