बच्चों को पर्यावरणीय उर्जा स्रोतों के बारे में किया जागरूक
Author Anil kumar
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज मध्य विद्यालय में विशेष शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पांचवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों को ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूक करना है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अकबरपुर
अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज मध्य विद्यालय में विशेष शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पांचवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों को ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूक करना है. प्रधानाध्यापक कुश कुमार ने बताया कि दुनिया ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय असंतुलन का सामना कर रही है. बढ़ती जनसंख्या ने प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा दिया है. इसलिए बच्चों को एनर्जी एंबेसडर के रूप में तैयार करना जरूरी है. विशेष पाठ्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के व्यावहारिक उपाय बताये गये. बच्चों को समझाया गया कि वे जागरूकता के बल पर बेहतर भविष्य बना सकते हैं. यह कार्यक्रम भारत के 11 शहरों के प्रतिष्ठित विद्यालयों में चल रहा है. विद्यालय के खेल शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण बच्चों में नयी सोच विकसित करता है. कार्यक्रम में शिक्षक ओमप्रकाश, नरेश प्रसाद, शबा प्रवीण, फिरदौस जहां, अंजु कुमारी, रवि कुमार और सुलेखा कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










