ePaper

निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत

Updated at : 06 Feb 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत

नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में पानी से भरे टंकी पर नहीं था स्लैब

विज्ञापन

कैप्शन- घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के सती स्थान मुहल्ले में गुरुवार की सुबह 10 बजे निर्माणाधीन शौचालय की पानी भरे टंकी में में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी. मौत दम घुटने के कारण हुई है. मृत बच्ची की पहचान कुंदन पंडित की तीन वर्षीया पुत्री मीठी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि कुंदन पंडित अपने घर में शौचालय निर्माण करवा रहे थे. घर में बन रहे शौचालय की टंकी में पानी भरा था. किंतु ऊपर प्लेट नहीं डाला गया था. इसी बीच तीन वर्षीय मीठी खेलते हुए पानी की टंकी में जा गिरी. परिजन बच्चों को खोजबीन करने लगे. काफी देर बाद टंगी से बच्ची को बरामद किया गया. इसके बाद बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया. अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक अमरेश कुमार गुप्ता ने बताया बच्ची को देखकर मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. बच्ची के मृत बताये जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बच्ची के पिता कुंदन पंडित ने बताया कि उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी अनुष्का पांच वर्ष की है. तीन वर्षीय छोटी बेटी मीठी की मौत पानी के टंकी में गिरने से मौत हो गयी. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है. क्या कहते हैं अंचलाधिकारी इस बाबत अंचलाधिकारी मो गुफरान मजहरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मृतक बच्ची के पोस्टमार्टम व प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही बताया कि बच्ची की मौत पानी में डूबने के कारण हुई. मौत को लेकर आपदा के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि दिये जाने का प्रावधान है. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआइ अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पुलिस बलों के साथ पीड़ित परिजनों से मिले. किंतु परिजनों द्वारा मृत बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमति नहीं दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन