Bihar Accident: नवादा में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jun 2025 12:18 PM

विज्ञापन

Bihar Accident: बिहार के नवादा से बड़ी खबर है जहां, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी दोस्त जन्मदिन की पार्टी से बाइक पर सवाल होकर लौट रहे थे, जिसके बाद ट्रक ने रास्ते में ही टक्कर मार दी. तीनों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Bihar Accident: बिहार के विभिन्न जिलों से इन दिनों रोड एक्सीडेंट से जुड़ी खबरें सामने आ रही है. इस बीच बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आई है जहां तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद कोहराम मच गया. यह घटना जिले के पकरीबरावां मोड़ के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर बताया गया कि, सभी दोस्त बिशनपुर गांव में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद सभी दोस्त एक साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. लेकिन, रास्ते में ही पकरीबरावां मोड़ के पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर तीनों दोस्तों की मौत

इस हादसे में दो दोस्तों की मौत मौके पर ही हो गई, तो वहीं एक दोस्त को आनन-फानन में पकरीबरावां स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया. लेकिन, यहां इलाज के दौरान ही मौत हो गई. घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, मृतकों की पहचान शांति नगर मोहल्ला निवासी रविंद्र शर्मा के बेटे विकास कुमार, दशरथ मिस्त्री के बेटे राजू कुमार और भरत मिस्त्री के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, तीनों दोस्तों की उम्र 18 से 20 के आस-पास ही बताई गई है. खबर की माने तो, पुलिस की ओर से ट्रक को जब्त कर लिया गया है. साथ ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार की देखरेख में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं, मृतकों के परिजनों को खबर मिलने के बाद कोहराम मच गया. उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Also Read: बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड पुलिस जवान के घर मिले घातक हथियार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन