जिले में 13.95 लाख बच्चों को खिलायी जायेगी कृमि नाशक की दवा

चार मार्च को मनाया जायेगा कृमि मुक्ति दिवस
नवादा कार्यालय. चार मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा. समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने चार मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने को लेकर राज्य के 14 जिलों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है. जिले में लगभग 13 लाख 95 हजार 649 बच्चों को क्रीमी नाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जायेगी. चार मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग बड़ी तैयारी कर रहा है. इसको लेकर सभी प्रखंडों मैं तैयारी की जा रही है. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य पर मनाया जायेगा. इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित तीन से छह वर्ष के स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों को कृमी अल्बेंडाजोल की गोली की गोली खिलायी जायेगी. प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चार मार्च को जो बच्चे अल्बेंडाजोल की गोली नहीं खा सके, वैसे छूटे हुए बच्चों को सात मार्च को मॉप-अप दिवस के दिन कृमि नाशक की दवा अल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जायेगी. डीआइओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही अल्बेंडाजोल की दवा प्रदान की जायेगी. बता दें कि बच्चों में कृमि संक्रमण, व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क से होता है. कृमि संक्रमण से बच्चों के पोषण स्तर एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है. इससे बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास बाधित होता है. इसलिए बच्चों को कृमि नाशक की दवा अल्बेंडाजोल की गोली खानी चाहिए. जिससे उक्त संक्रमण नहीं हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




