विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ की प्रताड़ना की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 4:36 PM
आरोप : पति, ससुर, सास व ननद करतीं हैं मारीपट
वारिसलीगंज. नगर पर्षद क्षेत्र के उत्तर बाजार निवासी रतन साव की पुत्री नागेश्वरी कुमारी उर्फ नक्की ने ससुराल वालों के विरुद्ध प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में विवाहिता ने बताया है कि हमारी मेरी शादी 18 फरवरी 2024 को राजस्थान राज्य के जोधपुर निवासी अमरेंद्र चांडक के पुत्र चिराग चांडक के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद पति, ससुर, सास व ननद बेवजह गाली-गलौज, मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे. इसकी सूचना पिता को दी. इसके बाद माता-पिता व भाई मुझे देखने जोधपुर गये. ससुराल वालों ने इनलोगों के साथ भी मारपीट की. मुझे घर से निकाल दिया. इस मामले की जानकारी जोधपुर पुलिस को भी दी गयी है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










