अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने में हो रही दिक्कत
Updated at : 19 Apr 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावकों व समर्थकों के पास नगर पर्षद के होल्डिंग टैक्स का 31 मार्च 2017 तक भुगतान करने की रसीद जरूरी है. 19 अप्रैल से शुरू होनेवाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर नगर पर्षद कार्यालय में होल्डिंग टैक्स की रसीद कटाने व अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए नप कार्यालय में भीड़ […]
विज्ञापन
नवादा : प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावकों व समर्थकों के पास नगर पर्षद के होल्डिंग टैक्स का 31 मार्च 2017 तक भुगतान करने की रसीद जरूरी है. 19 अप्रैल से शुरू होनेवाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर नगर पर्षद कार्यालय में होल्डिंग टैक्स की रसीद कटाने व अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए नप कार्यालय में भीड़ रही. कार्यालयों में तीन दिनों की लगातार छुट्टी के बाद भी नामांकन की तिथि को देखते हुए नगर पर्षद के अधिकारी व कर्मी नो ड्यूस सर्टिफिकेट बना रहे थे.
चुनावी समर में वार्ड के पुराने खिलाड़ियों के साथ नये चेहरे भी एक-दूसरे को चुनौती देंगे. नये प्रत्याशियों को नामांकन के लिए दस्तावेज पूरा करने में परेशानी आ रही है. नामांकन केंद्रों पर चेक लिस्ट देकर नामांकन के दौरान लगनेवाले कागजात की जानकारी दी जा रही है. प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावक व समर्थकों के दस्तावेज भी दुरुस्त किया जा रहा है.
कागजात पर दें ध्यान, वरना होगी दिक्कत
नामांकन के लिए कई प्रकार के प्रपत्र सही तरीके से भरा जाना जरूरी है. आधे-अधूरे जानकारी वाले प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो सकता है. पूरी जानकारी के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज को संलग्न कर नामांकन का पर्चा दाखिल करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. नामांकन के लिए निम्न प्रकार से दस्तावेजों को दुरुस्त कर जमा करें.
अभ्यर्थी नामांकन पत्र प्रपत्र 12 में भर कर जमा करेंगे.
प्रत्याशी का किस वार्ड की मतदाता सूची में नाम दर्ज है, क्रम संख्या सहित मतदाता होने की घोषणा प्रपत्र- क में करना है. जरूरी नहीं है कि वार्ड का चुनाव लड़नेवाला प्रत्याशी उसी वार्ड का मतदाता हो. वह दूसरे किसी वार्ड का भी मतदाता हो सकता है.
नामांकन के लिए एक प्रस्तावक तथा एक समर्थक होना जरूरी है. प्रस्तावक व समर्थक नामांकन किये जानेवाले वार्ड का ही होना चाहिए, प्रस्तावक व समर्थक की मतदाता सूची क्रम संख्या अंकित करने के साथ उनके हस्ताक्षर किये जाने हैं.
प्रपत्र- ख में शपथ पत्र पर जरूरी सूचनाएं भर कर अभ्यर्थी व दो गवाहों का हस्ताक्षर होना चाहिए. किसी भी कॉलम को खाली नहीं छोड़ें. जहां कुछ नहीं भरना है, उस कॉलम को क्रास करें.
अनुसूची में दें सही जानकारी, प्रपत्र ख के साथ हीं अनुसूची संलग्न किया जाता है. अनुसूची में प्रत्याशी के जमीन, जायदाद, आय, व्यय, संतान, केस, मुकदमा आदि की जानकारी सही-सही भरकर देनी है.
प्रस्तावक का शपथ पत्र हस्ताक्षर सहित प्रपत्र ख (1) में तथा समर्थक का शपथ पत्र हस्ताक्षर के साथ प्रपत्र ख (2) में भर कर जमा करना है.
प्रपत्र-ग में अभ्यर्थी का बायोडाटा हस्ताक्षर के साथ जमा करना है.
नाजिर रसीद की प्रति नामांकन के समय जमा करें. संबंधित नामांकन केंद्र के पास नाजिर रसीद काटने की व्यवस्था की गयी है. सामान्य व बीसी टू के पुरुष प्रत्याशी के लिए 1000 रुपये की रसीद कटेगी. सभी कोटि की महिला, एससी, एसटी व एनेक्चर वन कोटि के महिला व पुरुष प्रत्याशियों के लिए 500 रुपये की नाजिर रसीद काटी जायेगी. नामांकन पत्र के साथ नाजिर रसीद जमा करना है.
आरक्षित कोटि के प्रत्याशियों के द्वारा सक्षम पदाधिकारी यानी सीओ, बीडीओ स्तर पर बनाया गया जाति प्रमाणपत्र मूल प्रति में दाखिल किया जाना है.
अभ्यर्थी तथा उसके प्रस्तावक, समर्थक का 31 मार्च 2017 तक नगरपालिका का होल्डिंग टैक्स पूरा वसूल होना चाहिए. होल्डिंग टैक्स की रसीद मूल कॉपी में जमा करनी है. यदि टैक्स की रसीद नहीं है, तो नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी से नो ड्यूज का प्रमाण लेना है. यदि प्रस्तावक या समर्थक वार्ड का वोटर तो है, लेकिन उसका अपना घर या दुकान वार्ड में नहीं है, वैसे प्रस्तावक या समर्थक जिला या अनुमंडल में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर शपथ पत्र बना कर प्रस्तावक या अनुमोदक बन सकते हैं.
अगर अभ्यर्थी मैट्रिक या समकक्ष या उससे ऊपर पढ़े हैं, तो मैट्रिक परीक्षा का स्वअभिप्रमाणित प्रति जमा करें, ताकि प्रत्याशी की जन्मतिथि पता चल सके. मैट्रिक पास नहीं करनेवाले प्रत्याशियों के लिए यह आवश्यक नहीं है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नामांकन को लेकर तैयारियां कर ली गयी हैं. बुधवार से नामांकन के लिए नाजिर रसीद काटने से लेकर सभी काम शुरू कर दिये जायेंगे. नामांकन केंद्रों के पास धारा 144 लगाया गया है. सुरक्षा की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. आचार संहिता का उल्लंघन करनेवाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जायेगी.
राजेश कुमार,सदर एसडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




