Bihar Board 12वीं का रिजल्ट ऑफलाइन कैसे करें चेक, देखें सबसे आसान तरीका

Updated at : 22 Mar 2026 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2026 Offline

बिहार बोर्ड के स्टूडेंट्स की AI Generated इमेज और BSEB का Logo

Bihar Board 12 Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) छात्रों को ऑफलाइन रिजल्ट देखने का भी विकल्प देता है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और सटीक तरीका यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12 Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है. हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. इस साल करीब 13 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, इसलिए रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) आने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट पर रिजल्ट देखने की कोशिश करते हैं.

ऐसी स्थिति में कई बार बिहार बोर्ड की वेबसाइट (Bihar Board Websites) स्लो हो जाती है या क्रैश भी हो जाती है. लेकिन छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो भी कुछ आसान तरीकों से रिजल्ट और मार्कशीट चेक की जा सकती है.

Bihar Board 12 Result 2026: SMS से करें चेक

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए या खुल नहीं रही हो तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह तरीका काफी आसान है और इसमें इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होती. SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज ऐप खोलें.
  • अब मैसेज में बड़े अक्षरों में BIHAR12 टाइप करें.
  • इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आपका रिजल्ट आ जाएगा.

स्कूल से भी मिल सकती है मार्कशीट

अगर किसी कारण से छात्र ऑनलाइन या SMS से रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो वह अपने स्कूल से भी जानकारी ले सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूलों को भी छात्रों के परिणाम की जानकारी मिल जाती है. छात्र अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल या शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं. वहां से उन्हें अपने रिजल्ट की जानकारी मिल सकती है

ओरिजिनल मार्कशीट

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट (Bihar Board Original Marksheet) के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ता है. आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के करीब 10 से 15 दिन बाद स्कूलों में मार्कशीट भेज दी जाती है. इसके बाद छात्र अपने स्कूल जाकर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं.

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से इंटरमीडिएट का रिजल्ट कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जाता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

onlinebseb.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com

यह भी पढ़ें: हैंडराइटिंग चेकिंग से इंटरव्यू तक, ऐसे होता है बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन