हैंडराइटिंग चेकिंग से इंटरव्यू तक, ऐसे होता है बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन

Updated at : 22 Mar 2026 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2026

बोर्ड स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो और BSEB का लोगो (AI Generated)

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से फाइनल रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट (BSEB Inter Result 2026) से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि टॉपर्स वेरिफिकेशन में कैसे सवाल पूछे जाते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड साल 2016 के बाद से टॉपर्स के वेरिफिकेशन पर ज्यादा जोर देने लगा है. ऐसे में कई सवाल सामने आते हैं जैसे बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों होता है? टॉपर्स के वेरिफिकेशन में क्या-क्या (Bihar Board Toppers Verification Process) होता है? इस दौरान टॉपर्स से किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और अगर फेल हो गए तो क्या होता है? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब यहां आसन भाषा में समझते हैं.

Bihar Board 12th Toppers Verification: क्यों किया जाता है टॉपर्स वेरिफिकेशन?

बिहार बोर्ड ने साल 2016 के बाद से टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को काफी सख्त कर दिया है. उस समय कुछ मामलों में फर्जी टॉपर सामने आए थे. इसके बाद से बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स की अच्छे से जांच करता है. इस प्रक्रिया का मुख्य मकसद यह होता है कि जो छात्र टॉपर्स लिस्ट में शामिल हैं उनकी कॉपी सही तरीके से चेक हुई है या नहीं और क्या छात्र वास्तव में उतनी जानकारी रखते हैं जितने नंबर उन्हें मिले हैं.

टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या-क्या होता है?

  • कॉपी रीचेकिंग: टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में सबसे पहले कॉपियों की दोबारा जांच होती है. बोर्ड के एक्सपर्ट टीचर्स टॉपर्स की हर आंसर शीट को फिर से देखते हैं.
  • हैंडराइटिंग चेकिंग: पटना ऑफिस बुलाकर टॉपर्स की हैंडराइटिंग भी चेक की जाती है. परीक्षा में लिखी गई हैंडराइटिंग और वेरिफिकेशन के समय लिखी गई हैंडराइटिंग को मिलाया जाता है.
  • इंटरव्यू राउंड: कॉपी और हैंडराइटिंग मिलान के बाद टॉपर्स को एक छोटे से इंटरव्यू राउंड से भी गुजरना होता है. इस इंटरव्यू में आमतौर पर उसी विषय से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं जिसमें स्टूडेंट ने सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए होते हैं.
  • सवाल हल करने का मौका: टॉपर्स में मैथ्स के स्टूडेंट्स से वेरिफिकेशन के दौरान बेसिक सवाल सॉल्व करने को कहा जाता है. अगर साइंस का टॉपर है तो फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.

वेरिफिकेशन में गड़बड़ी होने पर क्या?

Bihar Board 12th Result 2026 जारी होने से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन को काफी गंभीरता से लिया जाता है. अगर किसी छात्र के जवाब और उसके नंबर में बड़ा अंतर नजर आता है तो बोर्ड उसकी कॉपी की फिर से जांच कर सकता है. हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता. टॉपर्स आमतौर पर अपनी पूरी तैयारी के साथ आते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट, मार्च में ही जारी होगी 10वीं 12वीं की मार्कशीट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन