बिहार बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट, मार्च में ही जारी होगी 10वीं 12वीं की मार्कशीट

सांकेतिक फोटो (Canva)
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. इस बीच BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मार्च महीने में ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं.
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड हमेशा देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है. इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस साल भी बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है.
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष Anand Kishor ने संकेत दिया है कि इस साल भी मार्च महीने में ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) जारी करने का लक्ष्य है. हालांकि, पहले 12वीं का रिजल्ट जारी होगा. इसके कुछ दिनों के बाद ही 10वीं का रिजल्ट आएगा.
ऐसे चेक करें Bihar Board Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर मैट्रिक या इंटर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
- सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
अगर पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम 29 मार्च 2025 को घोषित किया गया था. उस साल कुल 82.11 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए थे.
2025 में Sakshi Kumari, Anshu Kumari और Ranjan Verma ने 489 अंक हासिल कर टॉप किया था. पास प्रतिशत में लड़कों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा था. लड़कों का पास प्रतिशत 83.67 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
अगर इस बार भी मार्च में रिजल्ट जारी होता है तो BSEB एक बार फिर देश में सबसे पहले बोर्ड परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बना सकता है. यही वजह है कि छात्र और अभिभावक बेसब्री से आधिकारिक तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पटना ऑफिस में होगा बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन, देखें लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










