PSL को लगा झटका, श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने IPL 2026 में की धांसू एंट्री

Updated at : 22 Mar 2026 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Dasun Shanaka Joins RR

दासुन शनाका, Pic- Social Media/X

IPL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन से पहले विदेशी खिलाड़ियों का नाम वापस लेने का सिलसिला जारी है. इसी बीच श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भी PSL छोड़कर IPL 2026 खेलने का फैसला लिया है. शनाका अब राजस्थान रॉयल्स की टीम में चोटिल सैम करन की जगह खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

IPL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. PCB को पूरी उम्मीद थी कि इस सीजन में सभी टीमों के विदेशी सदस्य पाकिस्तान आकर खेलेंगे. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पीसीबी को कई भारी झटके लगे हैं. कई विदेशी प्लेयर्स ने इस लीग से अपना नाम वापस लेना शुरू कर दिया है. इसी सूची में एक नया नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका का भी शामिल हो गया है. शनाका अब पीएसएल से हटकर आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे.

राजस्थान में करन की जगह लेंगे शनाका

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दासुन शनाका को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था. अब उनकी कमी पूरी करने के लिए टीम को एक तेज बॉलिंग करने वाले ऑलराउंडर की सख्त जरूरत थी. शनाका इस भूमिका के लिए एकदम सही और उपयुक्त विकल्प माने जा रहे हैं. राजस्थान टीम के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया है कि दासुन शनाका राजस्थान के साथ जुड़ेंगे.

लाहौर कलंदर्स को लगा भारी झटका

PSL के 11वें संस्करण के लिए लाहौर कलंदर्स ने दासुन शनाका को अपनी टीम के लिए चुना था. लेकिन श्रीलंकाई कप्तान ने अचानक निजी कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग से हटने का फैसला किया. श्रीलंका की मीडिया आउटलेट न्यूजवायर के अनुसार शनाका चोटिल प्लेयर्स को रिप्लेस करने के लिए लंबे समय से आईपीएल फ्रेंचाइजी से बातचीत कर रहे थे. अब बातचीत सफल होने के बाद वह आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

मुजारबानी और अफगान प्लेयर्स भी पीएसएल से बाहर

दासुन शनाका अकेले ऐसे सदस्य नहीं हैं जिन्होंने यह टूर्नामेंट खेलने से मना किया है. जिम्बाब्वे के तेज बॉलर ब्लेसिंग मुजारबानी पीएसएल का अहम हिस्सा थे. लेकिन उन्होंने भी पीएसएल से हटकर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने का फैसला किया. मुजारबानी ने बांग्लादेश के बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को टीम में रिप्लेस किया है. इसके अलावा अफगानिस्तान के कई प्लेयर्स भी इस बार पीएसएल में खेलते हुए नहीं दिखेंगे.

सैम करन का बाहर होना राजस्थान के लिए परेशानी

राजस्थान रॉयल्स उन टीमों में से एक है जो इस वक्त कई दिक्कतों का सामना कर रही है. सैम करन का बाहर होना टीम के लिए परेशानी का सबब बन गया था. इंग्लिश प्लेयर इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी वजह से राजस्थान ने शनाका को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में जगह दी है. शनाका एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं जिनका स्किल सेट बिल्कुल सैम करन जैसा है. इसलिए उन्हें लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है.

शनाका का आईपीएल करियर

34 साल के दासुन शनाका के पास पहले से आईपीएल खेलने का अनुभव है. साल 2026 की आईपीएल नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे लेकिन अब उन्हें शानदार मौका मिल गया है. श्रीलंकाई कप्तान ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए किया था. हालांकि उन्हें ज्यादा मुकाबले खेलने का अवसर नहीं मिला. उन्होंने अब तक केवल तीन आईपीएल मैच खेले हैं जिसमे उनके बल्ले से कुल 26 रन निकले हैं.

ये भी पढ़ें-

इस बार नंबर 6, IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा की हुंकार, हार्दिक के सामने किया ऐलान

IPL 2026 से पहले वैभव का मजेदार बयान, रनों का टारगेट सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

शर्टलेस होकर हार्दिक ने चलाई नई फेरारी, गर्लफ्रेंड के साथ डांस का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola