रविवार के बाद होगा आंदोलन

धमौल : मुख्य बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर में बिजली उपभोक्ताओं की बैठक हुई. इसमें बिजली से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. लोगों ने बिजलीकर्मियों की लापरवाही का विरोध किया. अनियमित बिजली आपूर्ति व बिजली बिल में सुधार करने, बिना मीटर लगे बिल अधिक आना, किसानों के बोरिंग पर बिजली उपलब्ध कराना , एक […]
धमौल : मुख्य बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर में बिजली उपभोक्ताओं की बैठक हुई. इसमें बिजली से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. लोगों ने बिजलीकर्मियों की लापरवाही का विरोध किया. अनियमित बिजली आपूर्ति व बिजली बिल में सुधार करने, बिना मीटर लगे बिल अधिक आना, किसानों के बोरिंग पर बिजली उपलब्ध कराना
, एक दिन में मात्र तीन घंटे ही बिजली देना आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. लोगों की शिकायत थी कि दूरभाष पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है, लेकिन कर्मियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है. समस्याओं को लेकर लोगों ने आंदोलन की रूपरेखा बनायी. स्थिति में सुधार के लिए रविवार तक का समय दिया गया है. बैठक में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप यादव, डाॅ अशोक मिश्रा, मिथिलेश यादव, संजय कुमार, फुसन यादव, दिनेश साव, रामू यादव, दामोदर यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




