ओम साईं राम के जयघोष से गूंजा शहर
Updated at : 15 Apr 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

पालकी शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु महिलाओं व युवतियों में दिखा उत्साह सुबह पूजा के बाद केसरिया पट्टी बांधे यात्रा में शामिल हुए लोग नवादा नगर : ओम साईं राम के जयकारे के साथ शहर में बैंड-बाजे व डीजे से साथ साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गयी.श्री शिरडी साईं पंच मंदिर पार नवादा के पांचवें वार्षिकोत्सव […]
विज्ञापन
पालकी शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु
महिलाओं व युवतियों में दिखा उत्साह
सुबह पूजा के बाद केसरिया पट्टी बांधे यात्रा में शामिल हुए लोग
नवादा नगर : ओम साईं राम के जयकारे के साथ शहर में बैंड-बाजे व डीजे से साथ साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गयी.श्री शिरडी साईं पंच मंदिर पार नवादा के पांचवें वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर शुक्रवार की सुबह सबसे पहले साईं बाबा के विधि विधान से पूजन के बाद पालकी को सजाया गया. पवित्रता के साथ मंत्रोच्चारण करते हुए पालकी पर साईं प्रतिमा को विराजमान करके फूलों से सजी पालकी को मंदिर से निकाला गया. लोगों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ गरमी की परवाह किये बिना सैकड़ों की संख्या में माथे पर केसरिया पट्टी लगाये शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा के दौरान अपने कांधे पर बाबा की पालकी को ढोनेे के लिए लोगों में होड़ दिखी. बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल थे. पार नवादा गया रोड से प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ शोभायात्रा में लोग नाचते-गाते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी.
रास्ते में कई स्थानों पर शरबत तथा स्वागत की व्यवस्था की गयी थी. देर तक शहर में शोभायात्रा घूमने के बाद मंदिर में पहुंच कर समाप्त हुई, जहां शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में भोजन का वितरण किया गया. आयोजन से जुड़े शिवनारायण प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, बलवीर चंद्र,रोहित, राजू कुमार, शशि भूषण, शरद माथुर, डबलू आदि सक्रियता के साथ जुड़े दिखे. शाम में विशेष पूजन व आरती का आयोजन किया गया. शनिवार को हवन, महाआरती तथा भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




