नक्सलियों के गढ़ में एसएसबी ने बांटे कंबल व सोलर लाइट

Updated at : 12 Apr 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के गढ़ में एसएसबी ने बांटे कंबल व सोलर लाइट

मानवीय सेवा की दिशा में पुलिस ने बढ़ाये हाथ सिरदला : मंगलवार को सामाजिक चेतना कार्यक्रम के तहत सिरदला थाना के पूर्ण नक्सल प्रभावित पंचायत खटांगी के उर्दू मध्य विद्यालय खटांगी के परिसर में लवनी, मढ़ी, सिमराताड़, नीमघोड़ा, बकड़झोली, बनियाडीह, जमुनिया, बूढीटांड आदि गांवों के गरीब बेसहारा ग्रामीणों के बीच नवादा एसपी अभियान कुमार आलोक […]

विज्ञापन
मानवीय सेवा की दिशा में पुलिस ने बढ़ाये हाथ
सिरदला : मंगलवार को सामाजिक चेतना कार्यक्रम के तहत सिरदला थाना के पूर्ण नक्सल प्रभावित पंचायत खटांगी के उर्दू मध्य विद्यालय खटांगी के परिसर में लवनी, मढ़ी, सिमराताड़, नीमघोड़ा, बकड़झोली, बनियाडीह, जमुनिया, बूढीटांड आदि गांवों के गरीब बेसहारा ग्रामीणों के बीच नवादा एसपी अभियान कुमार आलोक ने सामाजिक चेतना जागरूकता कार्यक्रम के बैनर तले कंबल, साइकिल, सोलर लाइट, मच्छरदानी तथा युवाओं को फुटबॉल व वॉलीबॉल तथा स्कूली बच्चों के बीच कलम कॉपी वितरित की. नवादा एसपी अभियान कुमार आलोक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के अधिकार को समझें.
इसमें यदि किसी तरह की शिकायत है तो वे बेझिझक उनके पास आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप खुद को दबा कुचला समझते हैं, तो यह गलत है. कुछ लोग आपके पास आते होंगे और आपको बहकाने की कोशिश करते होंगे, ऐसे लोगों के बहकावे से बचें. एसएसबी कमांडेंट प्रशांत गौतम ने ग्रामीणों से कहा कि यह जो सड़क बन रही है, उसी से लोगों के विकास का द्वार खुलेगा. रजौली से यहां आने में पहले एक से डेढ़ घंटा लगता था, जो आज घट कर चालीस मिनट में हो गया है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गरीब वृद्ध महिलाओं के बीच 240 कंबल, स्कूली बच्चों के बीच 150 स्कूली बैग व कॉपी कलम तथा युवाओं के बीच खेलकूद की सामग्री दी गयी. मौके पर बोधगया एसएसबी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडे, डीएसपी उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआइ रवि रंजन कुमार सहित खटांगी मुखिया रामलखन प्रसाद यादव, सरपंच सुरेश चौधरी, मो नाजिर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन