सुरक्षा के बीच निकले रामभक्त

Updated at : 08 Apr 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा के बीच निकले रामभक्त

रामनवमी. दो बजे निकला जुलूस, शहर में तैनात थे छह कंपनियों के जवान शांतिपूर्ण िनकली रामनवमी शोभायात्रा सायरन की आवाज से गूंजती रहीं सड़कें नवादा : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. शहर के लाल चौक, कलाली रोड, पार नवादा, सद्भावना चौक, गया रोड, रजौली रोड, कचहरी रोड […]

विज्ञापन
रामनवमी. दो बजे निकला जुलूस, शहर में तैनात थे छह कंपनियों के जवान
शांतिपूर्ण िनकली रामनवमी शोभायात्रा
सायरन की आवाज से गूंजती रहीं सड़कें
नवादा : रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा. शहर के लाल चौक, कलाली रोड, पार नवादा, सद्भावना चौक, गया रोड, रजौली रोड, कचहरी रोड सहित सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. अहले सुबह पारा मिलिटरी के जवानों के बूटों की आवाज से लोगों की नींद टूटी.
डीएम मनोज कुमार व एसपी विकास बर्मन सड़कों पर गश्त करते रहे. इस दौरान एसपी लोगों को जरूरी एहतियात बरतने का दिशा-निर्देश भी दिया. शहर की सड़कें दोपहर तक गाड़ियों के सायरन से गूंजती रहीं. प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से पूरा शहर आश्वस्त दिखा. सुबह से ही जनजीवन पटरी पर आने लगा था. पार नवादा के राजकीय बस स्टैंड से गाड़ियां भी चलने लगीं. कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं. रेहड़ी वाले सब्जियां व अन्य जरूरी सामान की बिक्री के लिए सड़क पर निकल आये. सुरक्षा बलों की उपस्थिति से जीवन सामान्य होने लगा है.
असामाजिक तत्वों पर छतों से भी हुई निगरानी
शहर की सुरक्षा व्यवस्था में आइटीबीपी, रैपिड एक्शन फोर्स, सीमा सुरक्षा बल सहित कुल छह कंपनियां मुख्यालय में कैंप कर रही हैं. आइजी रिजर्व बल की बीएमपी छह व लोकल सुरक्षा बलों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है. दोपहर दो बजे निकली शोभायात्रा के पहले ही सभी बलों की गतिविधियां तेज हो गयी थीं. मोगलाखार मसजिद, बड़ी मसजिद, सब्जी मंडी मसजिद के आसपास अतिरिक्त बलों की तैनाती थी. कई घरों की छतों पर भी सुरक्षा बल के जवान स्थिति पर नजर बनाये थे. शोभायात्रा निकलते ही सदर एसडीओ राजेश कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय अगुवाई करते हुए मस्तानगंज पहुंचे. मस्तानगंज में अपर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय स्थिति पर नजर बनाये हुए थे. पार नवादा बस स्टैंड के पास मगध कमिश्नर लियान कुंगा, डीएम मनोज कुमार व एसपी विकास बर्मन सुरक्षा बलों के साथ स्थिति पर नियंत्रण बनाये हुए थे. एएसपी अभियान आलोक कुमार शोभायात्रा में शामिल भीड़ को नियंत्रित करते दिखे.
महिला बटािलयन ने भी संभाला मोरचा
डीएसपी पकरीबरावां रामपुकार सिंह, डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार दास, डीएसपी रजौली उपेंद्र यादव, डीएसपी मनोज कुमार पांडेय सहित मेजर रमेश कुमार साव सभी को निर्देशित करने में तत्परता से जुटे दिखे. अर्द्धसैनिक बलों के जवानों का मार्च लोगों के लिए चर्चा का विषय बना है. शोभायात्रा के आगे भीड़ को महिला बटालियन संभाल रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन