रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा

Updated at : 06 Apr 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा

नरहट : ध्वजारोहण व शोभायात्रा के साथ रामनवमी मनायी गयी. हिंदू धर्मावलंबियों के लिए चैत महीने का नौंवा दिन पवित्र माना गया है. मां तारा देवी मंदिर विराट नगर बेरौटा में रामनवमी के शुभ अवसर पर ध्वजा रोहन कर शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चंदन कुमार सोनी और बेरौटा के ग्राम […]

विज्ञापन
नरहट : ध्वजारोहण व शोभायात्रा के साथ रामनवमी मनायी गयी. हिंदू धर्मावलंबियों के लिए चैत महीने का नौंवा दिन पवित्र माना गया है. मां तारा देवी मंदिर विराट नगर बेरौटा में रामनवमी के शुभ अवसर पर ध्वजा रोहन कर शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चंदन कुमार सोनी और बेरौटा के ग्राम संयोजक टुनटुन कुमार, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से नरहट चांदनी चौक होते हिसुआ बाजार तक निकाली गयी. शोभायात्रा में रथ पर सवार भगवान राम-लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के रूप धारण किये श्रद्धालु शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे.
बजरंग दल के सदस्य हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयघोष करते हुए भगवा ध्वज लहरायेगा राम राज आयेगा, भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम् का नारा लगा रहे थे. शोभायात्रा में शामिल बजरंग दल के वाल्मीकि कुमार, धर्मवीर कुमार, मुकेश प्रसाद, अंकुश कुमार, शंकर वर्मा, विवेक वर्णवाल, मिठू सिंह विराट नगर से बजरंग दल के जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, बुलक पांडेय, सोना सिंह, उदय सिंह, उमेश माहतो, चांदो महतो, कृष्ण यादव व अन्य शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन