स्टेशन पर भीड़, टिकट काउंटर पर सन्नाटा

Updated at : 14 Feb 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर भीड़, टिकट काउंटर पर सन्नाटा

नवादा : इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से होगी. परीक्षा को लेकर नवादा स्टेशन पर मंगलवार को काफी भीड़ देखी गयी. पर, टिकट काउंटर पर भीड़ नहीं थी. यहां सन्नाटा था. एक अभ्यर्थी के साथ एक अभिभावक तो सामान्य रूप से देखे गये. मगर महिला अभ्यर्थी के साथ दो अभिभावक भी दिखी. परीक्षा को लेकर […]

विज्ञापन
नवादा : इंटर की परीक्षा 14 फरवरी से होगी. परीक्षा को लेकर नवादा स्टेशन पर मंगलवार को काफी भीड़ देखी गयी. पर, टिकट काउंटर पर भीड़ नहीं थी. यहां सन्नाटा था. एक अभ्यर्थी के साथ एक अभिभावक तो सामान्य रूप से देखे गये. मगर महिला अभ्यर्थी के साथ दो अभिभावक भी दिखी. परीक्षा को लेकर अधिकांश लोग बेटिकट ही पहुंचे थे.
स्टेशन मैनेजर आइडी चौधरी ने कहा कि लड़कों के साथ अभिभावक भी बेटिकट ही यात्रा करते हैं. हर ट्रेन को रोक कर लेट कर देते हैं और कुछ बोलने पर ट्रेन पर तैनात कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार भी करते हैं. इससे रेल डिपार्टमेंट को भारी क्षति होती है. एक तो बेटिकट यात्रा करते हैं साथ ही ट्रेन में तोड़ फोड भी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन