जानिए कब जारी होगा CTET रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड
सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
CBSE CTET Result 2026: CTET 2026 के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा अभी बाकी है. पिछले रुझानों को देखते हुए, रिजल्ट इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है.
CBSE CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके चेक कर सकेंगे.
12 मार्च को जारी की गई थी आंसर की
इस CTET परीक्षा के जरिए क्लास 1 से 5 और 6 से 8 तक के शिक्षक चुने जाएंगे. परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी. CBSE ने 12 मार्च को CTET फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. वहीं अब रिजल्ट की बारी है.
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
- 2020 (2021 में आयोजित): 31 जनवरी 2021 को परीक्षा, 26 फरवरी 2021 को रिजल्ट
- 2021: 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक परीक्षा, 9 मार्च 2022 को रिजल्ट
- 2022: 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक परीक्षा, 3 मार्च 2023 को रिजल्ट
- 2023: 20 अगस्त 2023 को परीक्षा, 25 सितंबर 2023 को रिजल्ट
- 2024: 7 जुलाई 2024 को परीक्षा, 31 जुलाई 2024 को रिजल्ट
बीते सालों का ट्रेंड देखें अगर तो आमतौर पर CTET का रिजल्ट परीक्षा के 3-4 हफ्ते बाद जारी किया जाता है. ऐसे में इस बार मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
कैसे चेक करें CTET Result 2026?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Public Notices” सेक्शन में जाएं.
- “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
- खुलने वाले पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- कैटेगरी
- पेपर डिटेल्स
- सेक्शन-वाइज मार्क्स
- कुल अंक
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
CTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक लाने होंगे. वहीं SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% तक की छूट दी जाती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IIT JAM के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी पहली एडमिशन लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










