घर में रखा पुदीना ऐसे करें इस्तेमाल, ट्राई करें ये 4 रेसिपीज

Updated at : 23 Mar 2026 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Mint Recipe Ideas

पुदीना से बनी हुई रेसिपी (AI generated Image)

Mint Recipe Ideas: क्या आपके भी घर पर पुदीना के पत्ते पड़े हैं? तो इस आर्टिकल की मदद से आप इससे कुछ रेसिपीज को बनाकर ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mint Recipe Ideas: पुदीना एक ऐसी हरी पत्ती है, जिसे ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल चटनी बनाने में करते हैं. पुदीना से सिर्फ चटनी ही नहीं, बल्कि इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज भी तैयार की जा सकती हैं, जो खाने में अलग स्वाद जोड़ देती हैं. खासकर गर्मियों में पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और खाने को हल्का व फ्रेश बना देता है. अगर आप भी कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो पुदीना से बनने वाली ये आसान रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं. 

पुदीना के पुलाव 

पुदीना पुलाव एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप लंच या डिनर में बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाल लें. फिर कड़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब इसमें पुदीना पत्तियां और हल्के मसाले डालें. इसके बाद उबले हुए चावल डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं. 

पुदीना ड्रिंक 

पुदीना के ड्रिंक गर्मियों में बनाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए पुदीना पत्तियां, नींबू का रस, चीनी या शहद और ठंडा पानी लें. सभी चीजों को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें और छान लें.  अब इसे गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

पुदीने का रायता 

पुदीने का रायता बिरयानी या पुलाव खाने के साथ बहुत अच्छा लगता है. इसे बनाने के लिए दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें बारीक कटा या पिसा हुआ पुदीना डालें. स्वादानुसार नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं. आप चाहें तो इसमें खीरा भी डाल सकते हैं. 

पुदीना का पराठा 

पुदीना पराठा नाश्ते या लंच के टाइम बनाने का बेस्ट आइडिया है. इसे बनाने के लिए आटे में बारीक कटा पुदीना, नमक, अजवाइन और थोड़ा तेल डालकर आटा गूंथ लें. फिर लोई बनाकर बेलें और तवे पर घी या तेल लगाकर सेकें. इसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola