रंगदारी के लिए की मारपीट, प्राथमिकी
Updated at : 14 Feb 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय : शहर के न्यू एरिया में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. मुहल्ले के लोगों ने जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. यमुना पथ स्थित घोसरावां हाउस के पास रहनेवाले मार्कंडेय कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में ही पंकज कुमार अपना मकान […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय : शहर के न्यू एरिया में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. मुहल्ले के लोगों ने जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. यमुना पथ स्थित घोसरावां हाउस के पास रहनेवाले मार्कंडेय कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में ही पंकज कुमार अपना मकान बना रहे हैं. इसको लेकर मुहल्ले के ही मनोज सिंह, ब्रजेश कुमार, विकास कुमार सहित रेवार के पूर्व मुखिया विनय सिंह परेशान कर रहे थे.
सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे पंकज के घर पर पहुंच कर आरोपियों ने रंगदारी की मांग की. इसका विरोध करने पर लोगों ने 20 हजार रुपये व लगभग 60 हजार रुपये का सोने की चैन छीन लिया. साथ ही मारपीट करके पंकज को जख्मी कर दिया. हल्ला होनेपर मुहल्ले के लोग जमा हो गये. तब सभी मौके से भाग निकले. घटना की लिखित सूचना सदर अस्पताल में सब इंस्पेक्टर दिनकर दयाल को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




