वीक्षकों के प्रतिनियुक्ति पत्र में कॉलेज का पता गड़बड़

Updated at : 12 Feb 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
वीक्षकों के प्रतिनियुक्ति पत्र में कॉलेज का पता गड़बड़

नवादा नगर : नगर के डॉ गंगा रानी सिन्हा कॉलेज में ड्यूटी लेनेवाले वीक्षकों की जो प्रतिनियुक्ति पत्र दिया गया है, उसमें कॉलेज का पता सब्जी बाजार पक्की तालाब के बगल में दिया गया है. शिक्षा विभाग की गड़बड़ी के कारण गांव देहात के पुरुष व महिला वीक्षक जो कॉलेज का पता नहीं जानते हैं, […]

विज्ञापन

नवादा नगर : नगर के डॉ गंगा रानी सिन्हा कॉलेज में ड्यूटी लेनेवाले वीक्षकों की जो प्रतिनियुक्ति पत्र दिया गया है, उसमें कॉलेज का पता सब्जी बाजार पक्की तालाब के बगल में दिया गया है. शिक्षा विभाग की गड़बड़ी के कारण गांव देहात के पुरुष व महिला वीक्षक जो कॉलेज का पता नहीं जानते हैं, उन्हें परेशानी का सामना हो सकता है. वीक्षकों की बैठक में ही प्रतिनियुक्ति पत्र बांटा गया है. जानकारी हो कि गंगा रानी सिन्हा कॉलेज कादीरगंज के रास्ते में शहर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है. पता गड़बड़ रहने से वीक्षक परेशान दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन