कोचिंग संस्थान व फोटो स्टेट दुकान चलानेवालों के साथ बैठक आज

Updated at : 06 Feb 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग संस्थान व फोटो स्टेट दुकान चलानेवालों के साथ बैठक आज

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त कराने की कवायद नवादा नगर : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिले में कदाचारमुक्त हो, इसके लिए जिला प्रशासन अभी से ही पूरी ताकत झोंक रही है. परीक्षा केंद्रों में बेहतर सुरक्षा प्रबंधन बनाने के साथ ही कई अन्य इंतजाम प्रशासन कर रहा है. 14 फरवरी से शुरू होनेवाली […]

विज्ञापन

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त कराने की कवायद

नवादा नगर : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिले में कदाचारमुक्त हो, इसके लिए जिला प्रशासन अभी से ही पूरी ताकत झोंक रही है. परीक्षा केंद्रों में बेहतर सुरक्षा प्रबंधन बनाने के साथ ही कई अन्य इंतजाम प्रशासन कर रहा है. 14 फरवरी से शुरू होनेवाली इंटर की परीक्षा को लेकर जिले में सभी परीक्षा केंद्रों के सीएस का मूल विद्यालय या कॉलेज बदल दिया गया है. परीक्षा के लिए नवादा, वारिसलीगंज व रजौली में 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें सभी मुख्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर जो भी प्राचार्य हैं,
उन्हें अपने मूल संस्थान से हटा कर दूसरे संस्थान का सीएस बनाया गया है. सदर एसडीओ राजेश कुमार की पहल पर जिला मुख्यालय की कोचिंग व ट्यूशन संस्थानों के चलानेवालों के साथ बैठक सोमवार को रखी गयी है. कोचिंग चलानेवालों की बैठक में परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के उपायों पर चर्चा के साथ ही परीक्षार्थियों को अभी से यह बतलाने का निर्देश दिया जायेगा कि परीक्षा में किसी कीमत पर कदाचार नहीं चलेगा. पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित किये जाने के साथ ही आर्थिक दंड भी लगेगा.
सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि सकारात्मक माहौल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है. परीक्षा के दौरान जिस विषय की परीक्षा रहेगी उस दिन विषय के शिक्षकों से समाहरणालय में रहने का अनुरोध किया जायेगा. कोचिंग चलानेवालों के साथ ही शाम में फोटो स्टेट के दुकानदारों के साथ बैठक की जानी है. इसमें दुकानदारों को परीक्षा के दौरान कदाचार में साथ नहीं देने के लिए प्रेरित किया जायेगा. जानकारी हो कि छह फरवरी को डीएम की अध्यक्षता में सभी इंटर परीक्षा के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक निर्धारित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन