देशी-विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
Updated at : 25 Jan 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

नारदीगंज : मंगलवार को पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप जब्त करने में सफलता मिली है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआइ विजय कुमार राय ने पुलिस जवानों के सहयोग से मंगलवार की सुबह में यह कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने विदेशी व देशी शराब के साथ एक […]
विज्ञापन
नारदीगंज : मंगलवार को पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप जब्त करने में सफलता मिली है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एएसआइ विजय कुमार राय ने पुलिस जवानों के सहयोग से मंगलवार की सुबह में यह कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने विदेशी व देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है.
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारदीगंज बाजार निवासी स्व अरविंद कुमार राम के पुत्र तन्नू कुमार व राजकुमार उर्फ कारू राम बाइक से देशी व विदेशी शराब ले जा रहा है. सूचना मिलते ही उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने मोरचा संभाला. पुलिस को पीछे आते देख तेजी से भागने लगा और भागने के क्रम में वह अपने निवास स्थल काली मंदिर के समीप बाइक समेत शराब को छोड़ कर भाग गया. उक्त स्थल से पुलिस ने बोरे में रखे शराब के साथ बाइक जब्त किया. उक्त बोरा में बंगाल निर्मित तीन सौ एमएल का 51 बोतल देशी शराब व एक हजार एमएल का नौ बोतल विदेशी शराब रॉयल स्टेज का मिला. धंधेबाज पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
उन्होंने बताया कि उक्त धंधेबाजों के घर पुलिस ने 18 सितंबर, 2016 को भी छापेमारी की गयी थी. इस क्रम में उसके घर से रॉयल स्टेज का 750 एमएल का 16 बोतल व तीन सौ एमएल का नौ बोतल बरामद किया गया था. इस दौरान राजकुमार उर्फ कारू राम व उसकी मां मुन्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. तन्नू कुमार फरार हो गया था. इसके ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 141/2016 दर्ज है. हाल के दिनों में राजकुमार उर्फ कारू राम जेल से बेल पर छूटा है और फिर अपने भाई के साथ शराब बिक्री करने का धंधेबाज कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




