स्टेशन परिसर का होगा सौंदर्यीकरण
Updated at : 02 Dec 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

जांच. सुरक्षा व ट्रेन परिचालन की मौजूदा स्थिति का डीआरएम आरके झा ने लिया जायजा डीआरएम ने माना कर्मचारियों की है कमी नवादा कार्यालय : इस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर डीआरएम रमेश कुमार झा गुरुवार को नवादा स्टेशन पहुंचे. उनके साथ दानापुर मंडल के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. वरीय मंडल प्रबंधक अवदेश कुमार, […]
विज्ञापन
जांच. सुरक्षा व ट्रेन परिचालन की मौजूदा स्थिति का डीआरएम आरके झा ने लिया जायजा
डीआरएम ने माना कर्मचारियों की है कमी
नवादा कार्यालय : इस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर डीआरएम रमेश कुमार झा गुरुवार को नवादा स्टेशन पहुंचे. उनके साथ दानापुर मंडल के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. वरीय मंडल प्रबंधक अवदेश कुमार, वित्त प्रबंधक अभिजीत कुमार, सीनियर डीएसटी एनके श्रीवास्तव, सीनियर डिविजनल ऑपरेशन विनीत कुमार, विद्युत अभियंता रवीश कुमार, सीनियर डीएन कोओर्डिनेटर पवन कुमार, सीनियर डीएन अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. संरक्षा व सुरक्षा के साथ गाड़ियों के परिचालन सहित दोहरीकरण, विद्युतीकरण, यात्री सुरक्षा, परिसर के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों पर डीआरएम ने जांच पड़ताल की. डीआरएम दोपहर बाद विशेष सैलून से दो नंबर प्लेटफॉर्म पर उतरे.
विभाग में कार्यों का लिया जायजा
एकमात्र फुट ओवरब्रिज से एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आने के दौरान ही उन्होंने रूक कर ब्रिज के सीढ़ियों को ठीक करने का आदेश दिया. इसके बाद वह सीधे वाणिज्य कार्यालय पहुंचे. काउंटर पर हो रहे टिकट बिक्री का जायजा लिया. डीआरएम ने बंद पड़े टिकट स्टॉक रूम को खुलवा कर उसकी जांच की. रेल परिचालन को लेकर पैनल रूम पहुंचे.
इंटरलॉकिंग, सिगनल, मानवरहित फाटक पर सावधानी जैसे कई तकनीकी जानकारी लेते दिखे. ठंड के मौसम में कोहरे में विशेष सावधानी बरतने संबंधित बातें कीं. 13024 डाउन गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर इसके परिचालन को देखा. स्टेशन प्रबंधक अरुण कुमार के सटीक जानकारी से उनका दल काफी प्रभावित भी हुआ. गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन के लिए कर्मचारियों की विशेष जानकारी से श्री झा संतुष्ट दिखे.
स्टेशन परिसर के बाहरी क्षेत्रों में पौधे लगाने का निर्देश निरीक्षण के दौरान श्री झा स्टेशन परिसर के बाहरी क्षेत्रों का जायजा लिया. उन्होंने बदहाल हो गये बाहरी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर दिशा निर्देश दिये. सर्कुलेटिंग एरिया में पौधे लगा कर हरा-भरा परिसर बनाने को लेकर अधिकारियों को आदेश दिया गया हैं. हालांकि, उनके दौरे को देखते हुए स्टेशन परिसर में लगे सभी दुकान पहले से ही हटा लिया गया था. सालों भर स्टेशन परिसर में अतिक्रमण करके दुकानें लगानेवाले को रेल प्रशासन द्वारा एक दिन में ही हटवा देना इनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं.
रेल अस्पताल का भी किया दौरा
रेलखंड के एकमात्र रेलवे अस्पताल का जायजा लिया. अस्पताल भवन की बदहाल स्थिति को देखते हुए उन्होंने चिंता जाहिर की. भवन निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारी को आदेश दिया. रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा व दवाओं को सुचारु रूप से चलाने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आरके वर्मा को निर्देश दिये. मुख्य चिकित्सक डॉ एपी सिंह सहित नवलकिशोर, नवदीप राय, शेषनाथ सिंह, राजकपूर, धनंजय कुमार मौजूद थे.
इरकॉन करेगा रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण
डीआरएम आरके झा ने बताया कि रेल परिचालन व यात्री सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया गया है. रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य इरकॉन को दिया गया. इरकॉन इस योजना को धरातल पर लाने के लिए काम में लगा है. दोहरीकरण से इस रेलखंड में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. फिलहाल आधारभूत सुविधाओं की कमी हैं. विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी पर उन्होंने चिंता जाहिर की हैं. प्रभात खबर संवाददाता के प्रश्न का जवाब देते हुए श्री झा ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बलों की अपर्याप्त संख्या चिंता का विषय हैं. किऊल आरपीएफ के पुलिस निरीक्षक उमाकांत ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आइओडब्ल्यू तारकेश्वर प्रसाद से नवादा रेलवे स्टेशन पर एक ऑफिस, एक रेकॉर्ड रूम, एक हाजत, एक मालखाना व बैरक के भवन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही. सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करने की बात हुई है.
जांच का असर, टिकट काउंटर पर बढ़ी भीड़
डीआरएम के दौरे को देखते हुए स्टेशन पर उचित टिकट लेकर चलने का उद्घोष किया जा रहा था. इससे टिकट काउंटर पर लंबी कतार देखी गयी. टिकट परीक्षक की टीम पूरे दल बल के साथ स्टेशन पर यात्रियों के टिकट जांच में मुस्तैद दिखे. इस दौरान यात्रियों ने प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन परिसर में प्रवेश किया. साफ-सफाई की भी खास व्यवस्था की गयी थी. निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार, सुनील कुमार चौधरी, प्रधान वाणिज्य लिपिक सरण सिंह भल्ला, सहायक पुलिस निरीक्षक आरपीएफ एचएन दूबे सहित अन्य रेलकर्मी सजग व तत्पर दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




