नवादा में दबंगों का कहर, मां-बेटी को 3 दिनों तक बंधक बना नचाया

Updated at : 03 Aug 2016 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में दबंगों का कहर, मां-बेटी को 3 दिनों तक बंधक बना नचाया

नवादा : बिहारमें नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंध तुरिया टोला में दबंगोंद्वाराडायन के आरोपमें एक युवतीऔर उसकी मां को तीन दिनों तक बंधक बनाकर नचाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान दोनों की बुरी तरह पिटाई भी की गयी. आज सुबह दोनों अपनी जान बचाकर वहां से निकल भागी तो […]

विज्ञापन

नवादा : बिहारमें नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के खरौंध तुरिया टोला में दबंगोंद्वाराडायन के आरोपमें एक युवतीऔर उसकी मां को तीन दिनों तक बंधक बनाकर नचाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान दोनों की बुरी तरह पिटाई भी की गयी. आज सुबह दोनों अपनी जान बचाकर वहां से निकल भागी तो मामला उजागर हुआ.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित मां-बेटी के अनुसार पूर्व टोला के रहने वाले एक निवासी की पत्नी ने पांच दिनों पूर्व एक बच्चे काे जन्म दिया था. जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गयी. परिवार को शक था कि पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी डायन हैं और उन्होंने ही नवजात की जान ली है. इसके बाद परिजनों ने ओझाओं से संपर्क किया, जिन्होंने मां-बेटी के डायन होने की बात कही.

जिसके बाद परिवार के सदस्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी को बंधक बना लिया और अपने साथ घर ले गये. जहां ओझाओं ने तंत्र-मंत्र के नाम पर दोनों को निवस्त्र कर नाचने पर मजबूर किया. इस दौरान दोनों की पिटाई भी की गयी. इस मामले में मां-बेटी के बयान पर एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. हालांकि सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन