जख्मी युवक के सिर में टांके की जगह मार दिया ””””””””स्टेपलर””””””””, मची खलबली
Author Jitendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

Nawada news. थाना क्षेत्र के कुटरी पंचायत अंतर्गत नारोमुरार गांव के गणेश नगर में चिकित्सा के नाम पर एक संवेदनहीन मामला सामने आया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, वारिसलीगंज
थाना क्षेत्र के कुटरी पंचायत अंतर्गत नारोमुरार गांव के गणेश नगर में चिकित्सा के नाम पर एक संवेदनहीन मामला सामने आया है. यहाँ आपसी विवाद में घायल हुए पिता और उनके दो पुत्रों के फटे हुए सिर पर एक ग्रामीण चिकित्सक ने धागे से टांका लगाने के बजाय कागज स्टेपल करने वाले ””””””””पिन”””””””” का इस्तेमाल कर दिया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना विगत 02 मार्च की बतायी जा रही है. आपसी विवाद में अर्जुन पासवान और उनके दो पुत्र हरेंद्र कुमार व ललन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए गांव के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. पीड़ित हरेंद्र ने बताया कि चिकित्सक ने सिर के जख्म को सिलने के बजाय स्टेपलर से पिन मार दिया. हरेंद्र के सिर में तीन, ललन के सिर में दो और पिता के सिर में एक स्थान पर पिन लगाया गया था.जांच में खुली पोल, होगी कड़ी कार्रवाई
शनिवार को सीएचसी की मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर घायलों की जांच की. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि सिर को जोड़ने के लिए सर्जिकल पद्धति के बजाय साधारण पिन का सहारा लिया गया है. हालांकि पीड़ितों का कहना है कि जख्म अब भर गये हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे जानलेवा लापरवाही करार दिया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरती अर्चना ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच टीम भेजी गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी ग्रामीण चिकित्सक सर्जिकल पिन या इस तरह के उपकरणों का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है. उन्होंने कहा कि संबंधित फर्जी डॉक्टर की पहचान की जा रही है और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










