नवादा में विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, लोगाें को जागरूक किया

Author Manoj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नवादा में परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.छात्राओं ने रैली निकालकर और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष पखवाड़े के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिए.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला और प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा जिम्मेदार अभिभावकत्व का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

छात्राओं ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्वास्थ्य समिति एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ), चिकित्सा पदाधिकारी सदर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, बीसीएम सदर तथा पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंची और वापस विद्यालय लौटी. इस दौरान छात्राओं ने परिवार नियोजन, छोटे परिवार और जिम्मेदार अभिभावकत्व से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

परिवार नियोजन पखवाड़ा और मेले का शुभारंभ

सदर अस्पताल में आयोजित परिवार नियोजन मेले एवं विशेष पखवाड़े का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता आजाद ने संयुक्त रूप से किया. मेले में दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दी गई तथा योग्य लाभार्थियों को निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गईं.

31 जुलाई तक मिलेंगी निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएं

सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी ने बताया कि जिले में 11 से 31 जुलाई तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इस दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी सहित परिवार नियोजन की सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का उपाय नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है.

1250 महिला बंध्याकरण और 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़े के दौरान जिले में 1250 महिला बंध्याकरण तथा 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसकी शुरुआत शनिवार को सदर अस्पताल में 16 महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के साथ की गई. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, परिवार नियोजन सलाहकार शैलेश कुमार, बीसीएम सदर ऋषभ कुमार, जिला डाटा सहायक राजीव कुमार, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडे, सदर अस्पताल प्रबंधक आदित्य कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन