नवादा: 68 पंचायत सरकार भवन तैयार, 25 हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी: मंत्री दीपक प्रकाश

Author Bablu kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते मंत्री दीपक प्रकाश| Prabhat Khabar Network

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नवादा में बताया कि सरकार पंचायतों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 68 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है और 25 हजार से अधिक सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और जनसुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. शनिवार को नवादा अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना तथा वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में विकास कार्यों को गति दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कइ जगहों पर भूमि चयन की प्रक्रिया जारी

मंत्री ने बताया कि जिले की 182 ग्राम पंचायतों में से 68 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है. इनमें 18 भवन ग्राम पंचायतों, 19 भवन भवन निर्माण विभाग तथा 31 भवन स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा बनाए गए हैं. तीन पंचायतों को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवनों में आरटीपीएस काउंटर संचालित किए जा रहे हैं तथा 73 पंचायतों में जल्द ही आधार सेवा भी शुरू की जाएगी.

खराब लाइटों के मामलों में एजेंसियों पर लगया गया भारी जुर्माना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में 25 पंचायतों में भूमि चिन्हित की गई है. इनमें 18 पंचायतों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष सात पंचायतों के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले में 25,930 स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 25,813 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। इनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है. खराब लाइटों के मामलों में संबंधित एजेंसियों पर अब तक 12.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

पंचायत स्तर पर विकास योजनओं का संचालन किया जा रहा

मंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग और प्रथम राज्य वित्त आयोग की राशि से पंचायत स्तर पर विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. सरकार इन योजनाओं की नियमित निगरानी कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास का लाभ समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके.

सारण: मासूम के साथ महिला लापता, नकदी और जेवर भी ले जाने का लगाया आरोप



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन