32 विद्यालयों में हुई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन कराते स्वयंसेवक | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा के 32 विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 3000 से अधिक छात्रों ने भारत की संस्कृति और इतिहास के बारे में अपने ज्ञान का परीक्षण किया।
Nawada News : जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में सोमवार को भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिले के 14 प्रखंडों के करीब 32 विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने परीक्षा के माध्यम से भारत के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता एवं गौरवशाली विरासत से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया.
आपके शहर में
प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद की नवादा इकाई के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद एवं सचिव राजेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में कराया गया.
नई पीढ़ी में भारत को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी
भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने कहा कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता से नई पीढ़ी में भारत और उसकी संस्कृति को जानने की जिज्ञासा प्रबल होगी. उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से पूरे देश में 31 अगस्त को एक साथ ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
Also Read : औरंगाबाद में बिलारू नदी के पानी से घिरा टकोरा गांव, तीन दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
32 विद्यालयों में तैनात किए गए पर्यवेक्षक
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए परिषद की नवादा शाखा की ओर से सभी 32 विद्यालयों में स्वयंसेवकों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था. पर्यवेक्षकों की देखरेख में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न करायी गयी.
इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े पूछे गये सवाल
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, सभ्यता एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गये. इसके माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं भारत से जुड़ी उनकी जानकारी का परीक्षण किया गया. प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला एवं शाखा स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
परिषद के सदस्यों ने निभायी सक्रिय भूमिका
प्रतियोगिता के सफल संचालन में अरविंद कुमार गुप्ता, रामचंद्र कुमार सोनी, डॉ. मनोज वर्णवाल, मुकेश कुमार, विवेक चंद्र धीर, राजकुमार प्रसाद, चंद्रकांत कुमार, सुरेश प्रसाद साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, ललित किशोर शर्मा, करण कुमार, नवीन कुमार सहित भारत विकास परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
Also Read : नवीनगर में अखिल भारतीय सवर्ण महासम्मेलन, यूजीसी और आरक्षण नीति में सुधार की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए