नवीनगर में अखिल भारतीय सवर्ण महासम्मेलन, यूजीसी और आरक्षण नीति में सुधार की उठी मांग
अखिल भारतीय सवर्ण महासम्मेलन व चिंतन शिविर | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : नवीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में अखिल भारतीय सवर्ण महासम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें आरक्षण नीति और शिक्षा सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई.
Aurangabad News : नवीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण स्टेडियम परिसर में सोमवार को समस्त सवर्ण समाज संगठन के तत्वावधान में अखिल भारतीय सवर्ण महासम्मेलन एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान सामाजिक, शैक्षणिक और रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
आपके शहर में
यूजीसी और आरक्षण नीति में मूलभूत सुधार का आह्वान
चिंतन शिविर के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों एवं आरक्षण नीति में मूलभूत सुधार किए जाने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था मेरिट और योग्यता के आधार पर होनी चाहिए. साथ ही शिक्षा एवं नौकरियों में समानता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया.
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग
कार्यक्रम में आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने तथा आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर के प्रावधान का कड़ाई से पालन किए जाने की मांग उठायी गयी. इसके अलावा यूजीसी के नियमों में पारदर्शिता लाने समेत आरक्षण नीति से जुड़े कई अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
सामाजिक मुद्दों पर संगठित होकर आवाज उठाने पर चर्चा
चिंतन शिविर में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार संवाद और विचार-विमर्श की आवश्यकता है. सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न मांगों और सुझावों को एक मंच पर रखने तथा भविष्य में इन मुद्दों को लेकर संगठित तरीके से आवाज उठाने पर भी चर्चा की गयी.
सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम के दौरान बबलू कुमार, धीरज सिंह, बिट्टू, हैप्पी सिंह, छोटू सिंह चौहान, मोनू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नीतिश सिंह, संजीव सिंह, महात्मा, अभिषेक सिंह, आकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, पिंटू सिंह और अमरेन्द्र मिश्रा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. सम्मेलन में शामिल लोगों ने कार्यक्रम को समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और चिंतन के लिए महत्वपूर्ण बताया.
Also Read : बेगूसराय के दनियालपुर में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे का दरवाजा था अंदर से बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए