औरंगाबाद में एक साथ कई मोर्चों पर पुलिस की कार्रवाई, 37 गिरफ्तार और 1.01 लाख रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

शराब विनष्ट करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान, 37 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1.01 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

Aurangabad News: जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के सख्त क्रियान्वयन और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में समकालीन व विशेष अभियान चलाया. इस सघन कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक नामजद आरोपी और मद्यनिषेध अधिनियम के 10 अभियुक्तों सहित कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें से 14 अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

392.70 लीटर शराब बरामद, 1500 लीटर महुआ घोल विनष्ट

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 392.70 लीटर देसी शराब बरामद की. साथ ही अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक बाइक को जब्त किया. थानावार प्रमुख कार्रवाइयां इस प्रकार रहीं:

  • हसपुरा थाना: कांड संख्या 318/26 के तहत पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब बरामद की और शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 1500 लीटर महुआ घोल (जावा महुआ) को मौके पर ही विनष्ट कर दिया.
  • जम्होर थाना: कांड संख्या 234/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 360 लीटर देसी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया.
  • नगर थाना: कांड संख्या 571/26 के तहत बारुण थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अरुण पांडेय (पिता- रामाधार पांडेय) को 0.60 लीटर देसी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.
  • सिमरा थाना: कांड संख्या 68/26 में पुलिस ने कुसमा बसडीहा निवासी रवि कुमार को 2.10 लीटर देसी शराब के साथ दबोचा.

पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी ओबरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

इधर, महिला एवं बाल अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ओबरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 349/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अनिश कुमार उर्फ सनिश कुमार को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया अभियुक्त जम्होर थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी राजकुमार भुइयां का पुत्र है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

1175 वाहनों की जांच, ₹1,01,500 जुर्माना वसूला

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 1175 वाहनों (दोपहिया व चारपहिया) की गहन जांच की गई. बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग और वैध कागजात के बिना वाहन चलाने वाले चालकों से कुल ₹1,01,500 (एक लाख एक हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read: औरंगाबाद: धावा नदी के उफान से माड़ीपुर पुल पर चढ़ा 3 फीट पानी, रफीगंज-भदवा पथ पर आवागमन पूरी तरह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन