जनसुनवाई में पहुंचे 40 परिवादी, नवादा डीएम ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं
जन सुनवाई में आवेदनकर्ता की समस्याओं को सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई में डीएम रवि प्रकाश ने 40 परिवाद सुने. कई मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
Nawada News : सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गयी. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं. जनसुनवाई के दौरान कुल 40 परिवाद प्राप्त हुए. डीएम ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
आवास से लेकर दाखिल-खारिज तक की शिकायतें
कादिरगंज थाना क्षेत्र के आनंदपुरा गांव की रिंकू देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन दिया. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना निवासी धीरज कुमार ने अतिक्रमण हटाने, काशीचक थाना क्षेत्र के बेलड़ निवासी धनपत रविदास ने सामुदायिक भवन निर्माण तथा कादिरगंज निवासी संजय कुमार ने दाखिल-खारिज से संबंधित शिकायत रखी. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.
कई मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन
डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. वहीं, शेष परिवादों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के पास जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया.
Also Read : जून-जुलाई में रूठे इंद्र अगस्त में अन्नदाताओं पर मेहरबान, औरंगाबाद में सामान्य से 15.68% अधिक हुई बारिश
समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से शिकायतों के निबटारे का निर्देश
डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निबटारा सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कार्रवाई के बाद संबंधित परिवादियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि उन्हें अपनी शिकायत के निष्पादन की स्थिति की जानकारी मिल सके. डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त मामलों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
Also Read : औरंगाबाद में बिलारू नदी के पानी से घिरा टकोरा गांव, तीन दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए