सारण: मासूम के साथ महिला लापता, नकदी और जेवर भी ले जाने का लगाया आरोप

Author Manokamna Singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

मढ़ौरा थाना सारण.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय विवाहिता अपने एक वर्षीय बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. परिजनों का आरोप है कि घर से जाते समय महिला ₹1.40 लाख नकद और कीमती चांदी के जेवर भी साथ ले गई.

विज्ञापन

Saran News : सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां 24 वर्षीय विवाहिता अपने एक वर्षीय मासूम बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. परिजनों का आरोप है कि महिला घर से जाते समय 1.40 लाख रुपये नकद और चांदी के कीमती जेवर भी अपने साथ ले गई.

विज्ञापन

सुबह नींद खुलने पर दरवाजा खुला देख घटना की जानकारी मिली

परिवार के अनुसार, घटना का पता 7 जुलाई की सुबह चला सास ने बताया कि तड़के करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. संदेह होने पर उन्होंने बहू गायत्री देवी और पोते की तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद घर की अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 1.40 लाख रुपये नकद और चांदी की चार चेन भी गायब मिलीं.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मढ़ौरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 595/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है. फिलहाल उनके लापता होने के कारणों का पता नहीं चल सका है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन