नवादा: टैक्स वृद्धि को लेकर पूर्व पार्षदों ने विरोध जताया, आंदोलन करने की चेतावनी दी

Author Manoj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

नवादा नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गई पांच गुना बढ़ोतरी के खिलाफ पूर्व पार्षदों और समाजसेवियों ने बैठक की. इसे जनविरोधी बताते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है. यदि टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली गई तो नगर परिषद को फैसला बदलने पर मजबूर किया जाएगा.

विज्ञापन

Nawada News : हिसुआ नगर में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को पूर्व पार्षदों एवं समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्य पार्षद दिलीप कुमार ने की. इसमें नगर परिषद द्वारा बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरोप लगया- पांच गुना तक टैक्स बढ़ाकर जनता पर डाला गया बोझ

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर के कार्यपालक पदाधिकारी ने मनमाने तरीके से मकानों पर होल्डिंग टैक्स में कई गुना वृद्धि कर दी है. उनका कहना था कि आम लोगों से पहले की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है.

टैक्स वृद्धि वापस लेने की उठी मांग

बैठक में मौजूद पूर्व पार्षदों ने निर्णय लिया कि यदि होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली गई तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा और नगर परिषद को जनहित में अपना फैसला वापस लेने के लिए बाध्य किया जाएगा. बैठक में रामकरण पासवान, निरंजू मिश्रा, अशोक चौधरी, पवन गुप्ता, पप्पू राजवंशी, नवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, वरुण कुमार गांधी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन