पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती को लेकर रेलवे की पहल: कल चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन से 10 हजार परीक्षार्थी पहुचेंगे नवादा

नवादा रेलवे स्टेशन | Prabhat Khabar Network
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने विशेष पहल की है. परीक्षा के मद्देनजर, नवादा के लिए चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिससे करीब 10 हजार अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंच सकेंगे. स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Police Sub-Inspector Recruitment : नवादा नगर बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है. रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को देखते हुए नवादा होकर चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. वहीं राज्यभर में कुल 20 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें.
इन चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
रेलवे के अनुसार, 03206 किऊल–गया परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:30 बजे किऊल से रवाना होकर शाम 5:30 बजे गया पहुंचेगी. यह ट्रेन शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया और वजीरगंज स्टेशनों पर रुकेगी.
03207 नवादा–गया परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:45 बजे नवादा से प्रस्थान कर शाम 5:45 बजे गया पहुंचेगी. इसका ठहराव तिलैया और वजीरगंज स्टेशनों पर होगा.
03208 नवादा–झाझा परीक्षा स्पेशल दोपहर 1:30 बजे नवादा से चलकर वारिसलीगंज, शेखपुरा, किऊल और जमुई होते हुए शाम 5:45 बजे झाझा पहुंचेगी.
इसके अलावा 03211 गया–किऊल परीक्षा स्पेशल शाम 5:45 बजे गया से रवाना होकर रात 9:45 बजे किऊल पहुंचेगी. यह ट्रेन वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज और शेखपुरा स्टेशनों पर ठहरेगी.
20 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे 10 हजार अभ्यर्थी
नवादा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर करीब 10 हजार परीक्षार्थियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे और जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की है.
स्टेशन पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
आरपीएफ जवान गिरीश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान शनिवार रात से ही स्टेशन परिसर में तैनात रहेंगे. प्लेटफॉर्म पर भीड़ प्रबंधन, निगरानी और यात्रियों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी अभ्यर्थी सुरक्षित और समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें.
नवादा: 68 पंचायत सरकार भवन तैयार, 25 हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी: मंत्री दीपक प्रकाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










