नवादा कोर्ट से लौटे बंदी के पास मिला एयरटेल का सिम, नगर थाना में दिया आवेदन

Author Ashutosh kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

मंडल कारा नवादा का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नवादा मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल. पेशी से लौटे विचाराधीन बंदी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एयरटेल का सिम कार्ड बरामद हुआ. कारा प्रशासन ने सिम जब्त कर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन भेजा है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा मंडल कारा नवादा में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है. इस बार न्यायालय से पेशी के बाद लौटे एक बंदी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड बरामद किया गया. प्रतिबंधित सामग्री मिलने के बाद कारा प्रशासन ने सिम कार्ड जब्त कर बिहार कारा हस्तक, 2012 के प्रावधानों के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तलाशी के दौरान मिला सिम कार्ड

कारा प्रशासन के अनुसार विचाराधीन बंदी आयुष राज, पिता महेश्वरी प्रसाद यादव, निवासी दुलरपुरा (थाना रजौली) को न्यायालय में पेशी के बाद मंडल कारा वापस लाया गया था. जेल में प्रवेश से पहले गेट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही नियमित तलाशी के दौरान उसकी जेब से एयरटेल का एक सिम कार्ड बरामद हुआ.

कारा नियमों के तहत कार्रवाई शुरू

जेल नियमों के अनुसार कारा परिसर में किसी भी प्रकार का सिम कार्ड या संचार उपकरण रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है. सिम बरामद होने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे जब्त कर जब्ती सूची तैयार की और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम-391 के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई.

सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टला नियम उल्लंघन

कारा प्रशासन ने कहा कि नियमित और सघन तलाशी व्यवस्था के कारण प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर के भीतर नहीं पहुंच सकी. सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से संभावित सुरक्षा चूक को समय रहते रोक लिया गया.

सिम बंदी तक कैसे पहुंचा, होगी जांच

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सिम कार्ड बंदी तक कैसे पहुंचा, उसे किस उद्देश्य से रखा गया था और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है. पुलिस और कारा प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन