गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

वारिसलीगंज. स्थानीय थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा पंचायत स्थित बरडीहा बाजार निवासी मोहम्मद जौहर की पत्नी हीना परवीन ने गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वारिसलीगंज थाने को दिये आवेदन में हीना परवीन ने कहा है कि गांव के ही मोहम्मद अशरफ व राजन महतो तीन दिन पहले 10 मार्च 2026 को घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी और सोने की रिंग छीन ली. हंगामा सुनने के बाद आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर दोनों भागे. आवेदन में यह भी कहा गया कि पति कोलकाता में रहते हैं और मैं तीन बच्चों के साथ रहती हूं. ऐसे में काफी डरी-सहमी हूं. इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन