रसनपुर में छापा, तीन घरों से शराब बरामद

Updated at : 11 Jun 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
रसनपुर में छापा, तीन घरों से शराब बरामद

वारिसलीगंज : राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर दृढ़ संकल्पित है. लेकिन शराब माफिया अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. यही कारण है कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रसनपुर गांव में संतोष मांझी सहित तीन लोगों के घर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर कई […]

विज्ञापन
वारिसलीगंज : राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर दृढ़ संकल्पित है. लेकिन शराब माफिया अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. यही कारण है कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रसनपुर गांव में संतोष मांझी सहित तीन लोगों के घर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर कई लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं तकरीबन 50 से 60 लीटर अवैध शराब बनाने की सामग्री को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया.
हालांकि शराब माफिया पुलिस को देखते ही भाग निकले. गौरतलब है कि शराबबंदी के पूर्व रसनपुर गांव में अवैध शराब बनाने का लघु उद्योग स्थापित था. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रसनपुर गांव के तीन घरों में छापेमारी की गयी. इसमें किसी के घर से तैयार अवैध शराब तो किसी के घर से शराब बनाने की सामग्री बरामद किया गया. इनलोगों पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन