घर-घर होगा पानी व शौचालय के लिए सर्व

Updated at : 10 Jun 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
घर-घर होगा पानी व शौचालय के लिए सर्व

वार्डों के सर्वेक्षण को लेकर सेविकाओं को दिया गया पत्र नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय के वार्डों का सर्वेक्षण को लेकर गुरुवार को नगर पर्षद में सुपरवाइजर के साथ-साथ सेविका व सहायिका को नियुक्ति पत्र दिये गये. नगर पर्षद में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने मुख्यालय के सभी आंगनबाडी सेविका व सहायिका के साथ साथ […]

विज्ञापन
वार्डों के सर्वेक्षण को लेकर सेविकाओं को दिया गया पत्र
नवादा (सदर) : जिला मुख्यालय के वार्डों का सर्वेक्षण को लेकर गुरुवार को नगर पर्षद में सुपरवाइजर के साथ-साथ सेविका व सहायिका को नियुक्ति पत्र दिये गये. नगर पर्षद में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने मुख्यालय के सभी आंगनबाडी सेविका व सहायिका के साथ साथ सुपरवाइजर को सर्वेक्षण कार्य को लेकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया.
उन्होंने बताया कि नगर भवन में शुक्रवार व शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें प्रत्येक घरों में पानी, नाली, गली, शौचालय की गणना की जायेगी. शौचालय, नाली व पानी का नल नहीं रहनेवाले घरों को चिह्नित कर रिपोर्ट दी जायेगी. इसी रिर्पोट के आधार पर नगर पर्षद की ओर से डीपीआर तैयार कर नाली, गली व पानी की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने शहर के लोगों से सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन