उधर, पकरीबरावां में बैंकों के पास उचक्कों का आतंक

Updated at : 10 Jun 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
उधर, पकरीबरावां में बैंकों के पास उचक्कों का आतंक

रोके के बावजूद बैंकों में हो रहा है मोबाइल का प्रयोग, पुलिस बनी है मूकदर्शक उचक्कों की कट रही है चांदी, आये दिन उड़ा रहे हैं हजारों रुपये पकरीबरावां : प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं के आसपास पाॅकेटमार व जेबकतरों का कारनामा इन दिनों चरम सीमा पर है. आये दिन कहीं एटीएम के […]

विज्ञापन
रोके के बावजूद बैंकों में हो रहा है मोबाइल का प्रयोग, पुलिस बनी है मूकदर्शक
उचक्कों की कट रही है चांदी, आये दिन उड़ा रहे हैं हजारों रुपये
पकरीबरावां : प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं के आसपास पाॅकेटमार व जेबकतरों का कारनामा इन दिनों चरम सीमा पर है.
आये दिन कहीं एटीएम के समीप चोर उचक्के भोले-भाले लोगों को ठगने की फिराक में लगे रहते हैं. हाल ही में बस स्टैंड पकरीबरावां स्थित एसबीआइ की शाखा से एक युवती ने 20 हजार रुपये निकासी हेतु गयी, जहां पहले से ही घात लगाये बदमाशों ने युवती को चकमा देकर उसके खाते से 20 हजार रुपये की निकासी कर ली. बाद में उक्त युवती ने भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा में मामले की शिकायत की.
वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक के ही सीएसपी शाखा से एक युवती 10 हजार रुपये निकाल कर मुख्य बाजार में सब्जी खरीदने को गयी. जब उक्त युवती अपने प्लास्टिक में रखे बटुआ को निकालने लगी तो वह पॉलीथिन के एक छोर को ब्लेड से कटा पायी, पैसा समेत बटुआ गायब था. उसने रोते-बिलखते शाखा पहुंच कर मामले की शिकायत की.
हालांकि यह दूसरी घटना है. इससे पूर्व भी एक युवती का एटीएम बदल कर उचक्के भाग गये थे, बाद में एटीएम के समीप युवती चीख-चीख कर चिल्लाने लगी, लेकिन मौके का फायदा उठाते हुए उचक्के भाग निकले. बाद में शाखा प्रबंधक की मदद से युवती का एटीएम बंद कराया गया. इस प्रकार की घटना मुख्यालय में लगातार हो रही है. उचक्के बैंक सहित विभिन्न एटीएम के समीप मंडराते रहते हैं, यदि पुलिस शाखा के समीप रहने वाले संदिग्ध लोगों की जांच करे तो एक बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है.
विभिन्न शाखाओं व एटीएम में आदेश लिखा होता है कि मोबाइल का प्रयोग वर्जित है, परंतु इन नियमों का धड़ल्ले से तोड़ा जाता है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बैंकों की सुरक्षा को बढ़ा दी गयी है. संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, यदि शाखा के समीप या शाखा के अंदर कोई मोबाइल का प्रयोग करते हैं और पुलिस द्वारा पकड़े जाते हैं तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन