संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल
Updated at : 09 Jun 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : जिला अज्ञात शव दाह संस्कार समिति की बैठक बुधवार को डाॅ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. संस्था के संस्थापक संरक्षक श्रवण कुमार बरनवाल ने बताया कि संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यालय का होना जरूरी है. साथ ही साथ बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : जिला अज्ञात शव दाह संस्कार समिति की बैठक बुधवार को डाॅ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. संस्था के संस्थापक संरक्षक श्रवण कुमार बरनवाल ने बताया कि संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यालय का होना जरूरी है. साथ ही साथ बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है. कार्यालय के लिए संस्था के सदस्य के रूप में रहे वार्ड पार्षद रूपेश कुमार ने अपने घर का एक कमरा संस्था को देने की घोषणा की.
इसका संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया. कार्यालय का उद्घाटन जल्द करने का निर्णय लिया गया. कार्यालय बनाने में सुनील कुमार, गोपाल प्रसाद, अशोक कुमार, पंकज कुमार, ज्योति कुमार आदि ने सहयोग किया. साथ ही प्रहलाद स्वर्णकार व शिवहरि अग्रवाल द्वारा 11-11 हजार रुपये दान में दिया गया. बैठक में बताया गया कि अब तक 26 अज्ञात शवों का दाह संस्कार किया गया है. बैठक में नये सदस्य के रूप में डाॅ महेश कुमार, बीके राय, राजीव सिन्हा, गोपाल प्रसाद, आरपी साहू आदि को जोड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




