खिलाड़ियों को नयी उड़ान देने की कवायद

Updated at : 09 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ियों को नयी उड़ान देने की कवायद

ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नये खिलाड़ियों को सीखा रहे खेल की बारीकी नवादा (नगर) : जिले के हैंडबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-19 के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए 15 दिनों का कैंप हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में चलाया […]

विज्ञापन
ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नये खिलाड़ियों को सीखा रहे खेल की बारीकी
नवादा (नगर) : जिले के हैंडबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-19 के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए 15 दिनों का कैंप हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में चलाया जा रहा है. जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में शुरू ट्रेनिंग कैंप में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नये खिलाड़ियों को खेल की बारीकी व नये दावं पेंच सीखा रहे हैं.
राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनू कुमार, नीरज कुमार, श्याम कुमार आदि नये खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का काम कर रहे हैं. सुबह व शाम अलग-अलग शिफ्टों में खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से जीत के लिए तैयार किया जा रहा है. हैंडबॉल में जिले का दबदबा कई वर्षों से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रहा है. यहां के पुराने खिलाड़ी अपने नये साथियों को तैयार करने में पूरा जोर लगा रहे हैं. जिले के स्टार खिलाड़ी कनक कुमार व खुशबू कुमारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल में नवादा को पहचान दिलाये हैं. उसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए नये खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर सके. इसके लिए नयी टीम को तैयार करने का काम किया जा रहा है. 31 मई से शुरू हुआ यह कैंप 16 जून तक चलेगा.
खेल की बारीकियों पर दिया जा रहा ध्यान : हैंडबॉल में मुख्य रूप से डिफेंस व अटैकिंग पर विशेष ध्यान देना होता है.ट्रेनिंग में डिफेंस के लिए मुख्य रूप से मैन टू मैन रोकने की तकनीक पर काफी ध्यान दिलाया जा रहा है. खिलाड़ी कैसे विपक्षी टीम को अटैक करने से रोके इसकी जानकारी के साथ ही अटैक करने में कैंपा शॉट, फॉर्थ मैन, पीपी स्कैन, फोर टू का पैरलर शूटिंग आदि के गुर भी खिलाड़ियों को बतलाये जा रहे हैं. खिलाड़ी बारीकी के साथ अपनी क्षमता का विकास करे इसके लिए लगातार प्रैक्टिस भी करवाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन